
Ranchi : कोलकाता में संपन्न ईस्टर्न इंडिया पावर लिफ्टिंग में झारखंड के खिलाड़ियों का दबदबा रहा. 19 से 21 नवंबर तक चले इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए झारखंड की टीम ओवरऑल चैंपियन रही. इस चैंपियनशिप में झारखंड की हेमा कुमारी ने महिला वर्ग में दोहरा खिताब अपने नाम किया. हेमा को स्ट्रांगवूमेन व बेस्ट लिफ्टर का खिताब मिला.

इसे भी पढ़ें : भारत में क्रिप्टो करेंसी बैन कर सकती है सरकार, संसद के शीतकालीन सत्र में आएगा बिल
पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हेमा कुमारी, प्रतिभा हेन्ब्रम, ऐश्वर्या हाजरा, शाम्भवी मालवीय, हिमा तिर्की, रवि रंजन, रितिका कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता. अमन सिंह,अमन सिंह, कुणाल सिंह, आसीषन कच्छप ने रजत, दिनेश नायक, रूपेश कुमार, नैंसी रानी, रत्नेश कुमार ने कांस्य पदक जीता.

बेंच प्रेस में हेमा कुमारी, ऐश्वर्या हाजरा, साम्भवी मालवीय, रूपेश कुमार ने स्वर्ण, अपूर्व मिश्रा, नीतिश कुमार राणा, विशाल कुमार झा ने रजत, अमन सिंह, रत्नेश कुमार ने कांस्य जीता.
अशोक कुमार गुप्ता को इस्टर्न इंडिया पावरलिफ्टिंग एसोसिशन का सचिव नियुक्त किया गया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण जैन, उमिला राकेश, अजय पोद्दार, सुजाता भकत, डॉ अमिताभ मिश्रा ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी.
इसे भी पढ़ें : बैठक से गायब रहे अंचल अधिकारी को शोकॉज, वेतन स्थगित करने का निर्देश




