
Ramgarh : रामगढ़ के मांडू प्रखंड के मंझला चुंबा गांव में भटक कर एक जंगली हाथी सोमवार की सुबह पहुंच गया. इस दौरान जंगली हाथी ने गोसाई नाला के पास टहल रहे मंझला चुंबा निवासी वृद्ध बैजनाथ साव (88) को कुचलकर मार डाला.
इसके बाद लुकइया और बरवाडीह होते हुए टोंगी की जंगल की ओर चला गया. बाद में शक्ति साव व उमेश भुइयां ने जंगली हांथी को देखा और लोगों को जानकारी दी. जिसके बाद शव को देखा गया.
जंगली हाथी की सूचना के बाद मंझला चुंबा, बडका चुंबा और टोंगी पंचायत समिति आसपास के गांव के ग्रामीणों में दहशत है.
इसे भी पढ़ें:JHARKHAND NEWS : अपनी मांगों को लेकर एकजुट हुए अनुबंध कर्मी, सरकार को बताया विफल




