
Palamu : भाजयुमो नेता सुमित श्रीवास्तव हत्याकांड के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथी खाली हैं. पुलिस का दावा है कि वह हत्यारों की पहचान कर चुकी है, लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है. इसी बीच हत्या मामले को लेकर लोगों का आक्रोश अब बढ़ने लगा है.
बुधवार की शाम कैंडल मार्च निकाली गयी. जिसकी शुरूआत दिवंगत सुमित के पैतृक घर से मेन रोड़ अररुआ मोड़, झंडा चौक होते हुए बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर आरसी लाल चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया.
इसे भी पढ़ें:खुशखबरीः 3, 7 व 12% तक बढ़ा डीए, राज्यकर्मियों को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
तख्तियों पर सुमित के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने, सुमित को न्याय दिलाने की मांग आदि अंकित थे. दिवंगत भाजपा नेता सुमित श्रीवास्तव की बहन संजना व प्रिया ने हत्यारे को अविलंब गिरफ्तारी व फांसी की सज़ा देने की मांग की.
मौके पर जतिन श्रीवास्तव, सूर्यांशु सिंह, चंदन प्रजापति, संजना श्रीवास्तव, काजल सिन्हा, प्रियंका श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार क्रांतिकारी, अकाश कुमार, पवन कुमार, गौरव कुमार, अभिषेक आनंद, चिंटू कुमार, निशांत पाठक, सजना श्रीवास्तव, अमृता सिन्हा, मोना सिन्हा, रजनी कुमारी, अंजनी सीमा, प्रियांशु सिंह, रवि सिंह, चेतन श्रीवास्तव, विजय प्रजापति, जीतू, अभिषेक, बल्लू बलराम, तुषार गुप्ता, आनंद सिंह, कुणाल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल थें.
इसे भी पढ़ें:केंद्र सरकार जनता को मूल मुद्दों से भटका कर महंगाई बढ़ाने में लगी हैः राजेश ठाकुर




