
Jamshedpur : घोड़ाबांधा से सटे बस्ती खापचाडुंगरी में बिजली विभाग के अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान दर्जनों बीपीएल परिवारों को दस हज़ार से अधिक का बिल थमाया दिया गया. इससे बस्तीवासियों में विभाग के पदाधिकारियों के खिलाफ नाराजगी और असंतोष का माहौल है. ग्रामीणों ने इसपर विरोध जताते हुए कहा कि कि वर्षों से उन्हें बिजली बिल तक नहीं दिया गया और आज अचानक भारी भरकम बिल थमाकर घरों के कनेक्शन काट दिए गए. उन्होंने कहा कि बस्ती के अधिकांश घरों में बीपीएल श्रेणी की कनेक्शन दी गई थी, लेकिन महीने-महीने भर मीटर रीडिंग की गई और भारी-भरकम बिल थमा दिया गया. जिन लोगों को बिल दिया गया है उनमें से ज्यादातर लोग दिहाड़ी मजदूर का काम करते हैं. उनके लिए एकमुश्त भारी भरकम बिल भुगतान कर पाना कठिन चुनौती है.
करेंगे भिक्षाटन : अंकित आनंद
मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने खापचाडुंगरी पहुंचकर बिजली विभाग के अधिकरियों की इस कार्रवाई पर नाराजगी जतायी. उन्होंने जेबीवीएनएल के जीएम से भी बात कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की. साथ ही ट्विटर पर जिला उपायुक्त सूरज कुमार सहित सूबे के मुख्यमंत्री और विभागीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी. कहा कि बुधवार को विभाग के जीएम से मिलकर उचित समाधान की मांग करेंगे. बावजूद इसके ग्रामीणों के हित में पहल नहीं किया गया तो उनके समर्थन में भिक्षाटन आंदोलन की शुरुआत करेंगे.
इसे भी पढ़ें- शादी की फेरों के बाद KISS करने को कहा तो लिपलॉक करने लगे दूल्हा-दुल्हन, देखें Viral Video




