DhanbadJharkhand

धनबाद : कांग्रेस ने 15 दिवसीय जन जागरण अभियान के तीसरे दिन निकाली प्रभात फेरी

Dhanbad : मंगलवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी का महंगाई के खिलाफ 15 दिवसीय जन जागरण अभियान चला रही है. आंदोलन के तीसरे दिन जिला कार्यकारी अध्यक्ष रविंदर वर्मा के नेतृत्व में जोड़ा फाटक पानी टंकी पुराना बाजार तक प्रभात फेरी निकाली गई.

प्रभात फेरी के दौरान रविंदर वर्मा ने कहा भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के पूर्व जनता से अच्छे दिनों को लाने का वादा किया था. अब विपरीत कार्य कर रही है. इसी के विरोध में जन जागरण अभियान आंदोलन के तीसरे दिन प्रभात फेरी निकाली गई है.

इसे भी पढ़ें:एमजीएम अस्पताल में शुरू हुई आयुष्मान भारत के तहत इम्प्लांट की सुविधा, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा बाहरी अस्पतालों का चक्कर

ताकि रोड-सड़कों पर आम जनता को जागरूक करें की भाजपा के झूठे वादों और जुमलो से हटकर के कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो जनता की समस्याओं का निदान-समाधान कर सकती है. इस बढ़ती कमरतोड़ महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी अनवरत आंदोलनरत है.

प्रभात फेरी कार्यक्रम में चेयरमैन मदन महतो, संयोजक रशीद रजा अंसारी, राजेश्वर सिंह यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी, योगेंद्र सिंह योगी ,प्रभात सुरेलिया, मनोज यादव, सहित दर्जनों कांग्रेसी नेता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब जनरल डिब्बों में भी ले सकेंगे AC में सफर का मजा

Related Articles

Back to top button