
Deoghar : जिले के रिखिया थाना में पदस्थापित SI पांडू सामंत पर तीन छात्रों के साथ थाने में मारपीट का आरोप लगा है. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने एसआई का विरोध करते हुए रिखिया थाना का घेराव किया और जमकर बवाल किया.
मिली जानकारी के अनुसार रिखिया थाना क्षेत्र के जियापानी गांव के पास तीन छात्र सार्वजनिक पूजा के लिए चंदा मांग रहे थे. इसी दौरान पुलिस गश्ती दल के साथ एसआई उन्हें उठाकर थाना ले गए.
ग्रामीणों का आरोप है कि थाना ले जाकर तीनों छात्रों की पिटाई की गई. तीनों छात्र रिखिया उच्च विद्यालय में दशम कक्षा में पढ़ते हैं. पिटाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंच गए और हंगामा करने लगे. तकरीबन एक घंटे तक लोगों के हंगामा करने के बाद देवघर एसडीपीओ पवन कुमार, थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह रिखिया थाना पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर कर शांत कराया. ग्रामीणों ने एसडीपीओ से कहा कि अगर एसआई को रिखिया थाना से हटाया नहीं गया तो लोग सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे. एसडीपीओ ने ग्रामीणों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.
इसे भी पढ़ें : देवघर : सिविल सर्जन कार्यालय की प्रधान लिपिक व आजसू नेता पर धमकी देने का आरोप




