JharkhandLead NewsRanchi

धनबाद और कोडरमा के कुछ इलाकों में डीवीसी लगा रहा सोलर पैनल, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की है योजना

Ranchi : केंद्र सरकार की योजना अनुसार राज्य में सौर उर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है. जरेडा की ओर से राज्य में इस पर काम जारी है. वहीं, अब डीवीसी की ओर से भी सौर उर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके तहत अब धनबाद और कोडरमा के कुछ इलाकों में डीवीसी सोलर प्लांट लगाएगा. सोलर पावर प्लांट डीवीसी थर्मल पावर स्टेशनों के कार्यालय में लगाया जा रहा है. पहले चरण में दुर्गापुर स्टील थर्मल प्लांट, मेजिया थर्मल प्लांट, रघुनाथपुर थर्मल प्लांट, कोडरमा थर्मल प्लांट और मैथन में रूफटॉफ सोलर पावर प्लांट लगाया जायेगा. इन पैनलों की कुल क्षमता 3.82 मेगावाट पावर रहेगी. इन सरकारी कार्यालयों में प्लांट के शुरू होने के बाद इनके कर्मिशयल उपयोग पर काम शुरू किया जायेगा. इसके लिये डीवीसी की ओर से कुछ सरकारी भवनों का मरम्मत भी किया जायेगा. जिससे उनके छत पर पैनल लगाया जा सके.

ग्रीन एनर्जी को दिया जायेगा बढ़ावा

ऐसा करने से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दिया जायेगा. सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने के साथ डैम में फ्लोटिंग सोलर लगाने की योजना है. ये पैनल पंचेत, मैथन व कोनार डैम में लगाने की योजना है. जानकारी है कि मैथन प्रशासनिक भवन और कल्याणेश्वरी सब स्टेशन में 105 किलो वाट सौर ऊर्जा का कार्य शुरू हो चुका है. रूफ टॉप सोलर प्लांट लगने के बाद डीवीसी जल्द ही मैथन, पंचेत, तिलैया व कोनार डैम में फ्लोटिग सोलर पावर प्लांट लगाएगा.

इसे भी पढ़ें :  मिनी बस-ट्रैक्टर में टक्कर, बस चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

राज्य में करीब 900 भवनों में लगे सोलर पैनल

राज्य में नोडल एजेंसी जरेडा की ओर से सोलर पैनल लगाया जा रहा है. इस साल लगभग 1400 सरकारी भवनों में सोलर पैनल लगाने की योजना है. जबकि अब तक राज्य के नौ सौ सरकारी भवन में सोलर पैनल लग गये है. बता दें सोलर पैनल सरकारी भवनों, सरकारी स्कूलों, थाना, सिविल कोर्ट आदि स्थानों में लगाया जा रहा है.

 

Related Articles

Back to top button