
Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी के निर्देश के अनुसार मदरसा रहमातिया बाग ए रसूल नई सराय में गुरुवार को भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई.
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव तारिक अनवर, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक रामगढ़ जिला अध्यक्ष मोहम्मद गुलजार के साथ ही अब्दुल कयूम हाफिज इकबाल जिलानी अहमद, कांग्रेस पार्टी के बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी माननीय राजकुमार यादव ,संजीव साहू कांग्रेस पार्टी जिला प्रवक्ता कैसर इमाम मुख्य रूप से उपस्थित हुए.
इसे भी पढ़ें :खेलो इंडिया यूथ गेम्स एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए झारखंड से 8 एथलीट चयनित, 9 रिजर्व में
कार्यक्रम में मदरसा के छात्र छात्राओं ने नाअत व भाषण प्रस्तुत किया गया. मदरसा रहमातिया बाग ए रसूल के छात्र छात्राओं ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवनी पर भाषण प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया.
इस प्रतियोगिता में छात्रों में मोहम्मद रेहान ,प्रथम आए द्वितीय मासूम रजा ,तृतीय मोहम्मद साकिब रजा और हाजीक सहमदी रहे.
इसे भी पढ़ें :बाढ़ में फंसे व्यक्ति की महिला इंस्पेक्टर ने बचाई जान, नंगे पांव कंधों पर उठा कर ले गयीं, देखें VIDEO
वही छात्राओं में मदरसा के समीरा परवीन प्रथम, रोशनी परवीन द्वितीय, फरहीन परवीन तृतीय निदा प्रवीण चतुर्थ रहे. कार्यक्रम में मायशा अहमद के द्वारा राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया.
मदरसा के छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा कॉपी कलम पेन देकर पुरस्कृत किया गया.
वहां उपस्थित सैकड़ों बच्चों के बीच में कॉपी पुस्तक एवं कलम का वितरण किया गया. सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया.
इसे भी पढ़ें :गजल गायक जगजीत सिंह ने मखमली आवाज वाले तलत अजीज को दिया था ब्रेक




