JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

Jharkhand स्थापना दिवस समारोह में मिलेगी राज्य के लोगों को कई सौगातें

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट सहित कई भवनों और योजनाओं का होगा उद्घाटन- शिलान्यास

Ranchi :   झारखंड स्थापना दिवस समारोह 15 नवंबर को झारखंड सरकार राज्यवासियों को कई सौगात देगी. नई योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के लिए विभिन्न विभागों को कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने सभी विभागों से इसकी सूची भी उपलब्ध कराने को कहा गया.

नगर विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग सहित सभी कार्य विभागों ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. सभी विभागों ने अपने मातहत इंजीनियरों-ठेकेदारों व अधिकारियों को निर्देश देना प्रारंभ कर दिया है कि हर हाल में 15 नवंबर के पहले चालू योजनाओं को पूर्ण कर दें ताकि इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री से राज्य स्थापना दिवस के दिन कराया जा सके.

नगर विकास विभाग के अंतर्गत रांची में बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का उद्घाटन सहित देवघर,खूंटी, गिरिडीह, बुंडू, झुमरीतिलैया, चाकुलिया एवं गोड्डा में बन रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट  प्लांट को हर हाल में 15 नवंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही राजभवन का नया गेस्ट हाउस का उद्घाटन. वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर,11 मंत्रियों के बंगला निर्माण का भी शिलान्यास कराने की तैयारी है.

ग्रामीण कार्य विभाग ने भी सभी ग्रामीण कार्य प्रमंडल के इंजीनियरों को ग्रामीण सड़कों के निर्माण का लक्ष्य तीन माह पहले ही दिया है. इसके तहत पुरानी व जर्जर सड़कों को दुरूस्त कर चलने लायक बनाया जायेगा. लगभग 1200 ऐसी सड़कें हैँ जिन्हें चिह्नित कर दुरूस्त करने का काम किया जा रहा है. यह प्रयास हो रहा है इन्हें 15 नवंबर तक बना दिया जाये ताकि सीएम यह घोषणा कर सकें कि राज्य में कोई भी सड़क टूटी-फूटी नहीं हैँ.

इसे भी पढ़ें :    Parliament Winter Session: 29 नवंबर से बुलाया जा सकता है संसद का शीतकालीन सत्र

भव्य रूप से नहीं मनाया जायेगा

झारखंड स्थापना दिवस समारोह इस साल मोरहाबादी मैदान में नहीं मनाया जायेगा न ही किसी स्टार को बुलाया जायेगा. राज्य सरकार ने झारखंड मंत्रालय प्रोजेक्ट भवन सभागार में छोटे स्वरूप में मनाने का फैसला लिया है. सीएम ऑनलाइन योजनाओं का उद्घाटन-समारोह करेंगे.

इसे भी पढ़ें :  TRAFFIC में बदलाव: 10 नवंबर की सुबह 8 बजे से रात के 11 बजे तक रांची में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

Related Articles

Back to top button