
Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के शिवपथ भाटिया बस्ती में एक साल पहले की गई कुणाल गोराई पर फायरिंग और पथराव के मामले में पुलिस ने जयेश सिंह को गिरफ्तार करके शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने घटना के बाद ही धानू माझी और अविनाश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. इधर तीन दिनों पहले ही कदमा पुलिस ने अविनाश ने कदमा के ही स्टीफन के घर में घुसकर फायरिंग करने, पथराव करने और तोड़-फोड़ करने के मामला दर्ज किया है.
एक साल से फरार चल रहा था आरोपी
कदमा पुलिस का कहना है की आरोपी जयेश सिंह पिछले एक साल से फरार चल रहा था. मुखबीरो के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी वह घर पर आया हुआ है. इसके बाद पुलिस ने उसके घर के चारों तरफ से घेर लिया और उसे भागने के क्रम में ही दबोच लिया.
इसे भी पढ़ें- पटाखा नहीं फूटा तो देखने गया था बच्चा, तभी हो गया धमाका




