
Ranchi : 1 नवंबर को राज्य झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने नियुक्ति के 6 विज्ञापनों को रद्द कर दिया. इनमें काराओं में वाहन चालक, उत्पाद सिपाही, विशेष शाखा (आरक्षी), ए.एन.एम, स्नातक स्तरीय परीक्षाएं शामिल हैं. युवाओं में इसे लेकर नाराजगी है. इसके अलावा जेपीएससी द्वारा पिछले दिनों जारी सिविल सेवा परीक्षा के पीटी रिजल्ट पर भी सवाल उठने लगे हैं. इसके अलावा कुछ परीक्षाएं लिए जाने और रिजल्ट जारी करने के बावजूद भी नियुक्ति प्रक्रिया अटकी पड़ी है. भाजपा के अलावा अब विधायक सरयू राय ने ऐसे हालात पर चिंता जताई है. कहा है कि नियुक्तियों के लिये पूर्व सरकार द्वारा प्रकाशित सरकारी विज्ञापनों को रद्द करना चिंताजनक है. ऐसी स्थितियों से लाभ किसी को भी नहीं होता,नुक़सान कइयों को होता है.
इसे भी पढ़ें : NEET Result 2021 : गिरिडीह के अभिषेक को नीट यूजी परीक्षा में 1670वां रैंक
नियुक्ति नहीं होना गंभीर मसला
सरयू के अनुसार परीक्षाफल प्रकाशन के बावजूद नियुक्ति नहीं करना भी गहरी चिंता की बात है. यह समाधान का नहीं, समस्या का हिस्सा है. इससे समस्या घनीभूत होती है. सरकार नाम की संस्था के प्रति अविश्वास पैदा होता है. ऐसे में जवाबदेह लोगों को गंभीरता का परिचय देना चाहिए.
नियुक्तियों के लिये पूर्व सरकार द्वारा प्रकाशित सरकारी विज्ञापनों को रद करना,परीक्षाफल प्रकाशन के बावजूद नियुक्ति नहीं करना समाधान का नही समस्या का हिस्सा है. इससे समस्या घनीभूत होती है,सरकार नाम की संस्था के प्रति अविश्वास पैदा होता है. लाभ किसी को नहीं,नुक़सान कइयों को होता है.
— Saryu Roy (@roysaryu) November 5, 2021




