JamshedpurJharkhand

तार कंपनी तालाब में मिला बिरसानगर के व्यक्ति का शव, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी तालाब में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव पाया गया. इससे देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलने पर टेल्को पुलिस मौके पर पहुंची. उसके बाद तालाब से शव निकालने का काम शुरू हुआ. मृतक की पहचान बिरसानगर जोन नंबर 11 के रहने वाले रोहित कुमार के रूप में की गई. उसकी उम्र करीब 40-45 साल बताई जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है. हालांकि घटना कैसे घटी, मामला हत्या का है या आत्महत्या का या व्यक्ति की मौत दुर्घटना का परिणाम है, पुलिस इन सारे बिंदुओं पर जांच में जुटी है. पुलिस को इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है. ताकि घटना के सही कारणों का खुलासा हो सके.

इसे भी पढ़ें – ओएलएक्स पर कार बेचने के नाम पर यूपी और झारखंड के युवाओं ने की ठगी,  दोनों हिरासत में

Related Articles

Back to top button