
Giridih : गिरिडीह रोटरी के पदाधिकारियों ने सोमवार को जरुरतमंद लोगों के बीच मिठाई, कपड़े और पटाखों का वितरण किया. रोटरी के इस कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ रोटेरियन विजय सिंह रहे. मौके पर क्लब के अध्यक्ष सोनू पोद्दार, सचिव अभिषेक जैन, मनीष तर्वे, प्रभाष दत्ता, विकास बंसईवाला, डॉ. विनय गुप्ता और डॉ. मो. आजाद समेत क्लब के कई पदाधिकारी और सदस्यों ने कई जरूरतमंदों के बीच नए कपड़ों के साथ मिठाई और पटाखों का वितरण किया.
इसे भी पढ़ें:सखी मंडल की महिलाओं द्वारा निर्मित पलाश दीपावली हैंपर की हो रही है बिक्री
इन लोगों को दीपावली की बधाई भी दिया. वैसे रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने इस दौरान क्लब के नेत्र चिकित्सालय में भी कर्मियों और सफाई कर्मियों के बीच इन सामानों का वितरण किया. कार्यक्रम के दौरान क्लब के कई सदस्य इस दौरान मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:एमआरएमसीएच में आपातकालीन सेवा ठप, वेतन भुगतान के लिए डीडीओ को लिखा गया पत्र-अरुण सिंह




