
Ranchi : अपर मुख्य सचिव स्वस्थ्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि एमआरएमसीएच के डाक्टरों और चिकित्सा कर्मियों के बकाया वेतन भुगतान के लिए डीडीओ को विभाग की तरफ से पत्र लिखा गया है. जल्द ही बकाये वेतन का भुगतान कर दिया जायेगा.
बता दें कि मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल में ओपीडी के बाद आपातकालीन सेवा भी ठप करा दी गयी है. डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों ने बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर दोनों सेवाएं बाधित कर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं.
इसे भी पढ़ें:News wing impact : राजभवन और विधानसभा गेट से हटी विद्युत सज्जा, टेंडर के पहले ही सज गये थे भवन
बताते चलें कि एमएमसीएच में पदस्थापित 15 जेआर (जूनियर रेजिडेंट) और दो एसआर (सीनियर रेजिडेंट) डॉक्टरों का चार माह से मानदेय बकाया है. इसी तरह डेली वेजिश पर काम करने वाले चिकित्सा कर्मियों का भी तीन से चार माह का वेतन बकाया चल रहा है.

बताते चलें कि जेआर और एसआर चिकित्सक बकाया मानदेय भुगतान को लेकर गत 12 अक्टूबर से ओपीडी सेवा का बहिष्कार कर रखा था.
इसे भी पढ़ें:विधानसभा ने मैन पावर आउटसोर्स कंपनी को हटाया, 80 लोग हुए बेरोजगार
इसी बीच गत 29 अक्टूबर को एक बार फिर अस्पताल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते हुए 1 नवम्बर से इमरजेंसी सेवा ठप करने की चेतावनी दी थी.
बावजूद अस्पताल प्रबंधन और सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गयी. नतीजा सारे डॉक्टर और कर्मियों सोमवार की सुबह से इमरजेंसी सेवा ठप कर दी है. इस बीच जो मरीज इलाज कराने आए, उनमें से कुछ का अस्पताल के बाहर खुले मैदान में इलाज किया गया.
इसे भी पढ़ें:सखी मंडल की महिलाओं द्वारा निर्मित पलाश दीपावली हैंपर की हो रही है बिक्री




