
Hazaribagh : झारखंड विधानसभा की तरफ से पहली बार आयोजित हो रहे छात्र संसद में राज्य भर से 24 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. जिसमें हर जिले से छात्र का चयन किया गया है. विनोबा भावे विश्वविद्यालय कार्य क्षेत्र में आने वाले हजारीबाग जिले से नुपूर माला, कोडरमा जिला से इरम जिलानी, चतरा जिला से श्वेता कुमारी, गिरिडीह जिले से सभ्यता भूषण और रामगढ़ जिले से सिया गुप्ता का चयन किया गया.
अंतिम चयन के लिए 27 अक्तूबर को हुए स्क्रीनिंग में हजारीबाग जिले की नुपूर माला ने राज्य भर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों की सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है.
इसे भी पढ़ें:गुरुजी की MLA पुत्रवधू सीता सोरेन के बागी तेवर, ‘बेईमानों-दलालों के हाथों में चला गया है झामुमो’
सभी चयनित प्रतिभागी 30-31 अक्तूबर तक झारखंड विधानसभा में आयोजित झारखंड छात्र संसद में पक्ष विपक्ष में बंट कर विधेयक पर तथ्यपूर्ण बहस करेंगे.
सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई देने वालों में कुलपति डॉ. मुकुल नारायण देव, प्रति कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष डॉ. अंबर खातून समेत समेत कई लोग शामिल रहे.
इसे भी पढ़ें:रांची में जैप-2 में हुआ पासिंग आउट परेड, संपूर्ण दायित्व निभाने के लिए दिलायी गयी शपथ




