
Ranchi : जैप-2 टाटीसिल्वे के परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गृह सचिव राजीव अरुण एक्का, डीजीपी नीरज सिन्हा की उपस्थिति में झारखंड पुलिस के 482 तकनीकी आरक्षी एवं छह डीएसपी की पासिंग आउट परेड हुई. इन सभी ने प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संपन्न कर लिया है. जिन 6 डीएसपी की परेड हुई है, उनमें तीन इंजीनियर भी हैं. डीएसपी अंकिता राय इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियर हैं. उप समाहर्ता भी रह चुकी हैं.
डीएसपी प्रदीप कुमार ब्लैक बेल्ट भी हैं. डीएसपी रोहित रंजन सिंह इंफॉर्मेशन साइंस में इंजीनियर हैं. 482 रेडियो ऑपरेटर में 77 बीटेक, 1 एम टेक, 50 डिप्लोमा, एक एमबीए, एक एमसीए, 23 एमएससी, एक बीसीए, 168 बीएससी, 161 आइएससी पास हैं.
इसे भी पढ़ें:चाईबासा DC का आदेश नहीं मान रहे BDO, जनवरी से लटका है 26 पंचायत सचिवों पर प्रपत्र-क गठित करने का मामला
पासिंग आउट परेड में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को संपूर्ण दायित्व निभाने के लिए शपथ समादेष्टा इंद्रजीत महथा के द्वारा दिलायी गयी.
इस कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी आइजी ट्रेनिंग एडीजी अभियान, आइजी अभियान, आइजी मानवाधिकारी एवं पुलिस के अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय की पूरी केंद्रीय एसोसिएशन टीम ने सभी जवानों का हौसला बढ़ाया.
इसे भी पढ़ें:रिम्स में तीसरे और चतुर्थवर्गीय पदों पर स्थायी नियुक्ति को लेकर हाइकोर्ट ने प्रबंधन से मांगा जवाब




