
Jamshedpur : पोटका थाना क्षेत्र के शंकरदा पंचायत अंतर्गत पहाड़ भांगा में गुर्रा नदी में नहाने के दौरान डूबे खड़गपुर के दूसरे युवक सूर्या मोइत्रा (21) का भी शव भी गुरुवार को बरामद कर लिया गया है. इसके लिए पुलिस ने आज फिर स्थानीय गोताखोरों की मदद ली. नदी के गहरे पानी से शव को निकालने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
स्नान करने के दौरान हुई थी घटना
बुधवार की शाम दो बाइक पर सवार होकर चार युवक खड़गपुर से पर्यटन स्थल पहाड़ भांगा घूमने पहुंचे थे. उसी दौरान 19 वर्षीय दीप मुखर्जी और सूर्या मोइत्रा नहाने के लिए नदी में उतरे और देखते ही देखते नदी के गहरे पानी में चले गए. इसपर उनके दो अन्य साथी ज्योतिमय चक्रवर्ती एवं मोती प्रधान ने शोर मचाना शुरू कर दिया. उसके बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दीप का शव बुधवार को ही निकाल लिया था.
अंधेरा होने से नहीं निकाला जा सका था शव
हालांकि ज्यादा अंधेरा होने के कारण सूर्या का शव उस दौरान नदी से नहीं निकाला जा सका था. यहां बता दें कि मृतकों में शामिल दीप के मामा जमशेदपुर के कदमा में रहते थे. पहाड़ भांगा घूमने के बाद चोरो दोस्तों की योजना यहीं आने की थी. इसी बीच इस तरह की घटना घटने से परिवार के लोग शोक में डूबे हैं.
इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर की कंपनी में काम करने निकले युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली




