
Jamshedpur : संस्था सोच एक पहल की ओर से साकची ताप्ती रोड स्थित राजकीयकृत जमशेदपुर बालिका उच्च विद्यालय में पौधरोपण किया गया. मौके पर स्कूल की प्राचार्या मंजू सिन्हा उपस्थित थी. पौधरोपण में नीम, साल, सागवान, सिंदूर, पीपल, कटहल, सिमर, अर्जुन का पौधा लगाया गया. संस्था के संस्थापक विनीत सहाय ने बताया कि संस्था की ओर से समाजिक काम के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम किया जाता है. वर्तमान में समाज के सभी लोगों को पौधा लगाकर पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में काम करने की जरूरत है. इस अवसर पर संस्था की गौरी लाता, रंजन कुमारी, मधुलिका रंजन, नंदिता प्रिया, प्रिशा कुमारी आदि उपस्थित थी.
इसे भी पढ़ें- गोलमुरी में ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी ने लगाई फांसी




