
Mumbai: ड्रग मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज भी जमानत नहीं मिल सकी. आर्यन, मॉडल मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट की जमानत याचिका पर आज फैसला नहीं हो सका. बॉम्बे हाई कोर्ट में कल भी सुनवाई जारी रहेगी. आज लगातार दूसरा दिन रहा जब कोर्ट में वकीलों ने दलील रखी.
आर्यन खान और अन्य को क्रूज से ड्रग्स पकड़े जाने के सिलसिले में 2 अक्टूबर को एनसीबी ने हिरासत में लिया था. बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में अब तक 20 लोगों को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है. इनमें से दो को निचली अदालत से मंगलवार को जमानत मिल गई थी.
इसे भी पढ़ें:नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, 35 खिलाड़ियों को दिया जायेगा अर्जुन पुरस्कार
आर्यन की जमानत पर मंगलवार को भी हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी. उनकी तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा था कि आर्यन खान से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था.
प्रदीप गाबा ने गेस्ट के तौर पर आर्यन को क्रूज पर बुलाया था. साथ ही उन्होंने समीर वानखेड़े के खिलाफ जबरन वसूली के प्रयास के आरोप से खुद को अलग कर लिया.
इसे भी पढ़ें:15वें वित्त आयोग से निकायों को दिये गये 74.21 करोड़ रुपये




