
Palamu : पलामू ब्याघ्र आरक्ष (टाइगर प्रोजेक्ट) क्षेत्र के महुआडाड़ इलाके में चौसिंगा (हिरण की एक प्रजाति) मिले हैं. अभी वर्तमान में महुआडाड़ कैंप में चौसिंगा के एक परिवार एवं एक अन्य छोटे चौसिंगा को रखा गया है. एक परिवार, जो महुआडाड़ के कैंप में हैं, उस परिवार में एक नर, एक मादा एवं एक बच्चा शामिल है.
चौसिंगा हिरण की एक विलुप्त होती एक ऐसी प्रजाति है, जिसके दो सिंग आगे और दो सिंह पीछे होते हैं. टाइगर प्रोजेक्ट के फील्ड डायरेक्टर कुमार आशुतोष ने बताया कि महुआडाड़ इलाके में चौसिंगा देखे जा रहे हैं. हालांकि वर्षो पूर्व बेतला नेशनल पार्क के मुख्य द्वार पर भी चौसिंगा दिखा करते थे. लेकिन अब नहीं दिखते.
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों की मदद से महुआडाड़ से एक चौसिंगा को रेसक्यू किया गया था. वह बकरी के बच्चों के झुंड में शामिल होकर गांव आ गया था, लेकिन बकरी से अलग लुक रहने के कारण ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गयी.
उन्होंने उस चौसिंगा को अपने पास रखा और वन विभाग को सूचित किया. इस बीच ग्रामीणों ने विलुप्त होते हिरण की इस प्रजाति के चौसिंगा को दूध पानी से काफी सेवा की. अभी चौसिंगा ठीक-ठाक है. फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि शीघ्र चौसिंगा को बेतला नेशनल पार्क में लाया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबाल का आमंत्रण न मिलने से नाराज दो महिला जिप सदस्य और 3 मुखिया धरना पर बैठीं




