Crime NewsDhanbad

धनबाद : पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम

 

Dhanbad : जिले के लोयाबाद कनकनी में देर रात एक युवक का शव मिला है. युवक की हत्या पत्थर से कुचलकर की गयी है. युवक की पहचान सूरज रविदास के रूप की गयी है. हत्या से आक्रोशित लोगों ने रविवार को लोयाबाद थाना का घेराव कर किया. इसके साथ ही लोयाबाद-कतरास मुख्य मार्ग को जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

मृतक युवक के परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस हत्यारों को बचा रही है. मामले में 10 लोगों के नाम पर शिकायत की गयी है, जिसमें पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी मृकर की पत्नी को धमकाने आया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया. जल्द कार्रवाई के आश्वासन के बाद सड़क को खाली किया गया.

वहीं मृतक के परिजन ने कहा कि 6 साल से वह यहा रह कर गाड़ी चला रहा हा था. अपने ससुराल में ही शादी के बाद से रह रहा था. एसएसपी मनोज स्वर्गियार ने कहा कि 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

 

 

इसे भी पढ़ें : रांची के हटिया स्टेशन पर फिर मिले ढाई दर्जन कोरोना संक्रमित, खोला गया रिम्स का कोविड वार्ड, टीम तैनात

Related Articles

Back to top button