
Ranchi: राजधानी रांची के पंडरा थाना का स्थानीय लोगों ने आज घेराव किया. ग्रामीणों ने पंडरा थाना प्रभारी पर आरोप लगाया है कि फर्जी मुकदमे में शिक्षक चंदन कुमार को जेल भेजा जा रहा है. इस मामले को लेकर चंदन कुमार के पिता चंद्रदेव प्रसाद ने एसएसपी सुरेंद्र झा को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है.
चंद्रदेव प्रसाद ने कहा कि मेरे पुत्र चंदन कुमार को एक झूठे मुकदमे में जेल भेजने की कोशिश की जा रही है. चंद्रदेव ने कहा कि मेरा पुत्र चंदन कुमार पेशे से एक शिक्षक है लेकिन उस पर यौन शोषण का आरोप लगाया जा रहा है जो बेबुनियाद है. चंद्रदेव प्रसाद ने कहा कि इस मामले की थाना प्रभारी उचित जांच करें, उसके बाद ही इस कार्रवाई करें.
इसे भी पढ़ें – राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड का जीत से आगाज, तमिलनाडु को 8-1 से दी मात




