JharkhandNEWSRanchiTOP SLIDER

Rims की मशीन खराब, हेल्थमैप पर ओवरलोड,  2 दिन नया नंबर नहीं

Ranchi: राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में रेडियोलॉजी टेस्ट का जिम्मा प्राइवेट एजेंसी को दिया गया है. पीपीपी मोड पर काम कर रही एजेंसी हर दिन सैकड़ों मरीजों का टेस्ट भी करती है. मरीजों का लोड अधिक होने के कारण अल्ट्रासाउंड का रजिस्ट्रेशन फिलहाल 2 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. ऐसे में मरीजों का नंबर 2 दिन बाद लगाया जाएगा. वही उनका टेस्ट उसके अगले दिन किया जाएगा, केवल इमरजेंसी के मरीजों का अल्ट्रासाउंड करने का आदेश दिया गया है. बताते चलें कि रिम्स में अल्ट्रा साउंड की सभी मशीनें खराब पड़ी है.

इसे भी पढ़ेंःहेमंत सरकार गिराने की साजिशः रवि केजरीवाल व अशोक अग्रवाल से पूछताछ करेगी पुलिस

2 हफ्ते से खराब पड़ी है रिम्स की मशीन

रिम्स में अल्ट्रासाउंड की 6 मशीनें थी. एक-एक कर सभी मशीनें खराब होती चली गई. आज स्थिति यह है कि एक भी मशीन से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है. 15 दिन से अल्ट्रासाउंड ठप है और मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. इतना ही नहीं अब तो कैंपस में पीपीपी मोड पर चल रही हेल्थ मैप एजेंसी ने भी अल्ट्रासाउंड करने से हाथ खड़े कर दिए हैं. इससे मरीजों को प्राइवेट सेंटर में जांच कराने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है. इतना ही नहीं इसके लिए 4 से 5 गुना तक अधिक पैसे भी चुकाने पड़ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button