Jamshedpur

मुसाबनी बाजार में लगेगा सीसीटीवी कैमरा, थानेदार ने लिया जायजा

Musabani : मुसाबनी थाना में नवनियुक्त थाना प्रभारी राजा दिलावर ने सोमवार को मुसाबनी बाजार का निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दुकानदारों से बातचीत कर जानकारी ली. थाना प्रभारी ने बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह के साथ बाजार क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण को देखते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर चर्चा की. कैमरा लगाने की जगह को चिन्हित किया गया. मुसाबनी बाजार क्षेत्र की सुरक्षा मेरे लिए प्राथमिकता में है. इसलिए पूरे बाजार परिसर में कैमरा लगाने को लेकर जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा. बाजार परिसर के चौकीदारों से भी कई जानकारियां प्राप्त की और उन्हें सही तरह से रात को अपनी ड्यूटी करने का निर्देश दिया. कुछ दिन पूर्व ही बाजार समिति के सहयोग से मुसाबनी बस स्टैंड में 4 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो सुचारू रूप से कार्य कर रहा है. किसी भी तरह की बाजार क्षेत्र में कोई समस्या होने पर बाजार समिति संपर्क करें उसका निदान करने का प्रयास किया जाएगा. इस अवसर पर एएसआई मृत्युंजय पांडे पुलिस बल के जवानों के साथ उपस्थित थे. साथ ही बाजार समिति के इम्तियाज अंसारी, पप्पू अली, रामाआशीष सिंह, जलधार प्रधानआदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-रनिंग रेल कर्मचारियों को मिले मोबाइल हॉस्पिटल की सुविधा, रेल जीएम से मिला मेंस कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

 

Related Articles

Back to top button