
Palamu : पलामू रेंज के डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने शनिवार को जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के सिमरसोत में हुई गोलकांड का स्पॉट वेरिफिकेशन किया. रेलवे लाइन और निर्माण स्थल का डीआईजी ने जायजा लिया. डीआईजी ने उस स्थल को भी देखा, जहां तीसरी रेलवे लाइन बिछा रही अशोका बिल्डकॉन के इंजीनियर को गोली मारी गयी थी. यहां के बाद डीआईजी हैदरनगर थाना पहुंचे और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
इसे भी पढ़ेंः कारखानों, अपार्टमेंटों में लगी मशीनों, लिफ्टों की टेस्टिंग के लिए एक्सपर्ट की संख्या बढ़ायेगी सरकार
विदित हो गत 5 अक्टूबर मंगलवार की दोपहर 12.30 से 1 बजे के बीच हैदरनगर थाना क्षेत्र के सिमरसोत गांव के समीप पलामू जिले से होकर तीसरी रेलवे लाइन बिछा रही अशोका बिल्डकॉन कंपनी के इंजीनियर विरेंद्र कुमार को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया था. इंजीनियर विरेंद्र कुमार का रांची में इलाज चल रहा है.
मामले में पलामू प्रक्षेत्र के डीआइजी राजकुमार लकड़ा ने शनिवार को घटनास्थल का मुआयना किया. उन्होंने हैदरनगर थाना में एसडीपीओ पुज्य प्रकाश, हुसैनाबाद थाना प्रभारी अजय कुमार व हैदरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा के साथ बैठक की. उन्होंने एक एक बिंदु पर पुलिसकर्मियों से जानकारी ली. डीआइजी ने अशोका बिल्डकॉन के एमडी पराग विष्णु चौधरी के साथ भी बातचीत की.
इसे भी पढ़ेंः पलामू: जेटेट की परीक्षा शीघ्र नहीं होने पर प्रशिक्षित शिक्षक अभ्यर्थी करेंगे आन्दोलन, डीडीसी को सौंपा ज्ञापन
बाद में डीआईजी ने पत्रकारों को बताया कि पूर्व में भी कंपनी के मोहम्मदगंज स्थित कैंप कार्यालय पर गोलीबारी हुई थी. उस घटना में शामिल अमन साहु गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को लेकर गंभीर है. इस घटना में शामिल अपराधियों तक जल्द ही पुलिस पहुंच जायेगी. उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में लगातार कंपनी के अधिकारियों से भी जानकारी ली जा रही है. जल्द ही परिणाम सामने आयेगा.
इसे भी पढ़ेंः जिस डाली पर बैठा था उसी को काट रहा था, डाली समेत नीचे गिरकर घायल




