JharkhandRanchi

खेलगांव में ट्रक से कुचलकर महिला सिपाही की मौत, ड्राइवर फरार

Ranchi : खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित खेलगांव चौक के समीप शुक्रवार की रात करीब 11 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने जैप 10 की महिला सिपाही को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतका का नाम सोनिका कुजूर है और वह अपने परिवार के साथ बांधगाड़ी में रहती थी. सोनिका अपनी स्कूटी JH01DT 3972 से ड्यूटी करने के लिए खेलगांव के जैप 10 स्थित कमांडेंट का आवास जा रही थी. वह जैसे ही खेलगांव चौक से होटवार की ओर मुड़ने लगी, बूटी मोड़ से कोकर की ओर जा रहा अनियंत्रित ट्रक महिला को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक चालक स्कूटी सवार को लगभग 50 मीटर तक घसीटता हुआ आगे बढ़ गया जिससे उसकी मौत हो गई. सिपाही की मौत के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर वहां से फरार हो गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर 30 और खेलगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटाकर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.

इसे भी पढ़ें : 31 दिसंबर तक श्रम पोर्टल पर मजदूरों का होगा रजिस्ट्रेशन

Related Articles

Back to top button