Crime NewsGumlaJharkhand

गुमला में रिटायर्ड फौजी की दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या, कानून व्यवस्था पर सवाल

Gumla : बुधवार की सुबह गुमला थाना क्षेत्र के व्यस्ततम इलाके दीपनगर में प्रतापपुर निवासी रिटायर्ड फौजी जयमन एक्का की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी. हत्या की वारदात को अंजाम देकर हत्यारे आराम से मौके से फरार हो गए. जयमन की हत्या दिनदहाड़े दीपनगर में की गयी.

यह रास्ता बहुत ही व्यस्त रहता है, लेकिन घटना के वक्त सड़क सुनसान थी. हत्यारों को पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि किस वक्त दीपनगर का रास्ता सुनसान रहता है. जहां वारदात को आसानी से अंजाम दिया जा सकता है. इसका लाभ उठाते हुए हत्यारों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया.

इसे भी पढ़ें : धनबाद : रंगदारी देने से मना करने पर बिल्डर के मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद

वहां से गुजरने वाले एक राहगीर ने जब फौजी के शव को सड़क पर देखा तो तुरंत इसकी सूचना गुमला पुलिस की दी.पुलिस ने शव को सड़क से उठाकर शीतगृह भेजवा दिया है. मौके से पुलिस फौजी की बाइक व गैस सिलेंडर को जब्त कर थाना ले गई है. जानकारी के अनुसार रिटायर्ड फौजी जयमन एक्का अपनी मोटरसाइकिल से गैस सिलेंडर भरवाने के लिए जा रहे थे. रास्ते में ही उनकी हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर दी गयी. हत्या किसने की इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें : बागबेड़ा के रानीडीह में एटीएम में तोड़-फोड़, पुलिस जुटी सीसीटीवी खंगालने में

पुलिस का खौफ हत्यारों पर अब नहीं रहा, जिसके कारण गुमला में दिनदहाड़े हत्या जैसे जघन्य अपराध को अक्सर अंजाम दिया जा रहा है. पिछले माह बाल मजदूर मुक्ति संस्थान के पदाधिकारी मिथलेश कुमार साहू की दिनदहाड़े उनके कार्यालय में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लेकिन पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा पायी है कि हत्या किस वजह से हुई है.

पुलिस पेट्रोलिंग का है बुरा हाल

गुमला अति नक्सल प्रभावित जिला है. नक्सल प्रभावित जिला होने के बावजूद पुलिस के पेट्रोलिंग पर सवाल उठने लगे हैं. गुमला जिला मुख्यालय में भी पुलिस पेट्रोलिंग नहीं के बराबर करती है. जिसके कारण अपराधी बेलगाम होने लगे हैं और दिनदहाड़े ही हत्या की जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : पटना : EOU ने खनन विभाग के सहायक निदेशक के दो ठिकानों पर की छापेमारी

Related Articles

Back to top button