
Palamu: पलामू वासियों को रेलवे ने एक और एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा दिया है. अब पलामू एक्सप्रेस से सिंगरौली लिंक एक्सप्रेस को अलग कर दिया गया है. पलामू एक्सप्रेस पूर्व की तरह चलती रहेगी, जबकि सिंगरौली लिंक एक्सप्रेस का 12 अक्टूबर से स्वतंत्र रुप से परिचालन होगा.
सिंगरौली लिंक एक्सप्रेस सिंगरौली से गढ़वा रोड, जपला, सोननगर होते पटना तक तक जायेगी, जबकि पटना से इसी मार्ग से गुजरते हुए सिंगरौली तक जायेगी. इस ट्रेन का ठहराव भी पलामू एक्सप्रेस की तरह है. यह ट्रेन रात्री 12.30 बजे सिंगरौली से चलकर दोपहर 1.20 बजे पटना पहुंचेगी व पटना से सुबह 10.30 बजे खुलेगी, जो रात्री 11.10 बजे सिंगरौली पहुंचेगी.
इस ट्रेन के शुरु होने से गढवा रोड, उंटारी रोड, मोहम्मदगंज, हैदरनगर व जपला के यात्रियों को पटना के लिए एक अतिरिक्त एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिल गई है. इस एक्सप्रेस टेªन का नंबर 03349 व 03350 है. यह ट्रेन सिंगरौली से गढ़वा रोड़ सुबह 5.50 बजे, उंटारी रोड 6.23, मोहम्मदगंज 6.36, हैदरनगर 6.49 व जपला 7.00 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन की समय सारणी में भारी गड़बड़ी
पटना से चलकर शाम 4.11 बजे जपला, 4.21 हैदरनगर, 4.36 मोहम्मदगंज, 4.50 उंटारी रोड, 5.45 गढ़वा रोड पहुंचेगी. इस ट्रेन की समय सारणी में भारी गड़बड़ी की गई है. जपला से गढ़वा रोड की दूरी महज 47 किलोमीटर का सफर तय करने में इस एक्सप्रेस ट्रेन को 2 घंटे लगेंगे, जबकि यही एक्सप्रेस ट्रेन गढ़वा रोड से 6.10 बजे खुलकर 7.00 बजे सुबह जपला पहुंचेगी. एक ही ट्रेन को एक तरफ से गढ़वा से जपला आने में मात्र 50 मिनट लगेगी, जबकि दूसरी ओर से जपला से गढ़वा रोड जाने में दो घंटे लगेंगे. यात्रियों ने रेल विभाग से इसे ठीक करने की मांग की है.




