Uncategorized

अखलाक के परिजनों को पूरा न्याय मिलेगा : अखिलेश

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि दादरी कांड की जांच हो रही है और अखलाक के परिवार को पूरा न्याय मिलेगा। मथुरा फोरेंसिक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि अखलाक के फ्रिज में जो मांस का टुकड़ा था वह बीफ ही था। इसके बाद सूबे की राजनीति में एक बार फिर सियासी उबाल आ गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “कौन क्या खाता है इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। पुलिस अपना काम कर रही है। न्याय दिलाने का काम किया जाएगा।”

अखिलेश ने कहा, “इससे ज्यादा नहीं कहना चाहूंगा, आप सबको पूरी तरह से पता है। अगर आपने डीजीपी का बयान अखबारों में पढ़ा होगा तो आपको पता होगा कि वो जो टुकड़ा मिला था वो कहां से आया।”

उन्होंने ने इस पूरी रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न तो अखलाक के फ्रिज में कुछ था और न ही उसके घर में ऐसा कोई सामान मिला था जो कि आपत्तिजनक रहा हो।

अखिलेश ने कहा, “सब चाहते हैं कि परिवार को न्याय मिले, उसके परिवार में हत्या हुई है। और मैं समझता हूं कि दुनिया में बहस हत्या की वजह से छिड़ी। कौन क्या खाता है, क्या पहनता है, किसी की भाषा क्या है इन विवादों से दूर रहना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि बीते 28 सितंबर 2015 को दादरी के बिसाहड़ा गांव में रहने वाले अखलाक को पीट-पीटकर मार डाला गया था और उसके बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। भीड़ का गुस्सा इस अफवाह पर था कि अखलाक के घर में गोमांस पकाया गया है। वहीं शुरुआती रिपोर्ट में सरकारी पशु चिकित्सकों ने इस मीट को बकरे का मांस बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button