Uncategorized

बेड़ी मुक्त होगी भगवान बिरसा की प्रतिमा

— मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश —
रांची: ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले भगवान बिरसा मुंडा आजाद भारत में बेड़ी मुक्त दिखेंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भगवान बिरसा मुंडा की ऐसी तस्वीर या मूर्ति जिनके हाथों में बेड़ी लगी दिखायी गयी हो और स्थापित हो उसे बेड़ी रहित भंगिमा वाली मूर्ति या तस्वीर में तत्काल प्रभाव से बदल देने का निर्देश दिया है।
पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग (सांस्कृतिक निदेशालय) से जारी संकल्प में बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा/तस्वीर को तत्काल प्रभाव से बेड़ीमुक्त स्वरूप में स्थापित किये जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बेड़ीयुक्त भगवान बिरसा की तस्वीर/प्रतिमा बंधन का प्रतीक है और इससे युवा पीढ़ी की मनोभावना पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने निर्देश दिया है कि जिस विभाग, प्राधिकार अथवा संस्था द्वारा पूर्व में बेड़ी लगे हाथ की मूर्ति/तस्वीर स्थापित की गयी है वहां तत्काल प्रभाव से बेड़ी रहित भंगिमा वाली मूर्ति/तस्वीर के रूप में बदल दिया जायेगा।
(आईपीआरडी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button