Uncategorized

चीन के राष्ट्रपति उत्तर कोरिया के प्रतिनिधिमंडल से मिले

बीजिंग : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को उत्तर कोरिया की वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (डब्ल्यूपीके) के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख री सू-योंग ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन का संदेश शी जिनपिंग तक पहुंचाया।

किम ने अपने संदेश में कहा कि चीन द्विपक्षीय पारंपरिक मित्रता को विकसित व मजबूत करने तथा कोरियाई प्रायद्वीप व पूर्वोत्तर एशिया में शांति व स्थिरता बनाए रखने के लिए उत्तर कोरिया के साथ मिलकर काम करना चाहता है।

री ने शी को मई की शुरुआत में आयोजित डब्ल्यूपीके के सातवें अधिवेशन से अवगत कराया, जिसमें किम को डब्ल्यूपीके का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

शी ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि यह दौरा कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच रणनीतिक संचार की परंपरा का सबूत है।

शी ने जोर देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया के साथ मित्रवत सहयोगात्मक संबंधों का चीन बेहद सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को विकसित, मजबूत व बरकरार रखने के लिए उनका देश प्योंगयांग के साथ काम करने के लिए इच्छुक है।

राष्ट्रपति ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप मुद्दे पर चीन का रुख संगत व स्पष्ट है। उन्होंने संबंधित पक्षों से क्षेत्रीय शांति व स्थिरता की सुरक्षा के लिए शांति व संयम बरतने तथा बातचीत को बढ़ाने का आह्वान किया।

री डब्ल्यूपीके सेंट्रल कमेटी के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य, कमेटी के उपाध्यक्ष तथा पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के निदेशक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button