Crime NewsJharkhandRanchi

कोयला लदे ट्रक और ट्रेलर में टक्कर, ट्रक ड्राइवर की मौत

Ranchi: नामकुम थाना क्षेत्र के लोआडीह में कोयला लदे ट्रक और लोहा लदे ट्रेलर में आज सुबह सीधी भिड़ंत हो गई थी. स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना नामकुम थाना को दी, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक ड्राइवर को बाहर निकाला.

इस हादसे में ट्रक ड्राइवर पूरी तरह से बेहोश हो गया था. ट्रक ड्राइवर का नाम भजन यादव था. ट्रक ड्राइवर की बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया जहां भजन यादव के दोनों पैर काटने पड़े. इलाज के दौरान ट्रक ड्राइवर भजन यादव की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें:आदिवासियों के जातिगत सर्टिफिकेट का मसलाः कोई कर रहा समर्थन, तो कोई विरोध

कोयला लदे ट्रक और छड़ लदे ट्रेलर दोनों विपरीत दिशा से आ रहे थे. इस घटना की सूचना पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के परिवार वालों को दे दी है.

लोआडीह में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ट्रेलर को बीच सड़क पर ही छोड़ दिया गया है जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना नामकुम थाने की पुलिस को दे दी है.

इसे भी पढ़ें:नगर आयुक्त ने नियमों का उल्लंघन कर अपनी मर्जी से जोड़ दिये 4 एजेंडे : मेयर

नामकुम थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि ट्रक के मालिक का नाम नहीं पता है. थाना प्रभारी ने बताया कि नामकुम थाने की मुंशी और ट्रक के मालिक के बीच बात हुई है.

ट्रक के मालिक ने बताया कि मुंशी को बताया है कि कोयला को दूसरे ट्रक में शिफ्ट करने के बाद ही ट्रक को बीच सड़क से हटाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:ईडी और सीबीआइ का गलत इस्तेमाल कर देश के लोकतंत्र का गला घोंट रही है केंद्र सरकारः कांग्रेस 

Related Articles

Back to top button