
Ranchi : मेयर डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेसी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए नगर आयुक्त के समर्थन में बात कर रहे हैं. उससे स्पष्ट है गठबंधन सरकार मिलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम कर रही है. मेयर ने कहा दोनों पत्र में अलग-अलग बिंदुओं पर पत्राचार किया गया है. एक पत्र में विद्वान महाधिवक्ता के द्वारा अधिनियम को गलत तरीके से परिभाषित करने के संबंध में है. जबकि दूसरा पत्र बैठक में जिस प्रकार से प्रस्ताव को लाया और पास कराने की कोशिश की जा रही है. मेयर ने कहा कि मैं जानना चाहती हूं अधिनियम विरुद्ध लाने की जिन प्रस्ताव को कोशिश की जा रही है. इसपर महाधिवक्ता का मंतव्य किस प्रकार आता है. उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त के माध्यम से पत्राचार कर महाधिवक्ता से कुछ प्रश्न इस प्रकार किए हैं. जिसके जवाब के आने का इंतजार है. साथ ही कहा कि राज्य सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों के आवाज को दबाने की कोशिश न करें.
इसे भी पढ़ें : रांची : RIMS से हुई थी रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी, प्राथमिकी दर्ज
ये पूछे सवाल :
- दिनांक 28.08.2014 को जारी किए गए नगर विकास विभाग के संकल्प का अनुपालन किया जाना है या नहीं?
- क्या किसी खास एजेंसी को फायदा पहुंचाया जा सकता है?
- झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के किस धारा में यह प्रावधान है कि रांची नगर निगम अपने कार्य क्षेत्र से बाहर किसी अन्य विभाग के योजनाओं को निष्पादित करने की शक्ति रखता है?
- छह महीने पूर्व सेवा समाप्त हो चुके कर्मचारियों का अभी सेवा विस्तार दिया जा सकता है क्या ?




