HazaribaghJharkhand

हजारीबाग : युवक के साथ हुआ अप्राकृतिक यौनाचार, मामला दर्ज

Hazaribagh : बरही थाना अंतर्गत बधियाजवाड गांव में 23 वर्षीय युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत भुक्तभोगी युवक की मां ने बरही थाना में आवेदन में दिया. आवेदन देने पहुंची भुक्तभोगी युवक की मां के साथ भीम आर्मी के अध्यक्ष सूरज दास, सचिव रिजवान अली, महासचिव अमित पासवान, बरही पूर्वी पंचायत अध्यक्ष अनुज रविदास, समाजसेवी संजय पासवान आदि भी मौजूद थे.

भीम आर्मी के लोगों ने घटना की घोर निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई करने की मांग की. आवेदन के आधार पर बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

इसे भी पढ़ें:बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो IPS अधिकारी 4 साल तक सस्पेंड

आवेदन में भुक्तभोगी युवक की मां ने बताया कि पिछले सोमवार को सुबह करीब 10 बजे मेरा पुत्र शौच करने के लिए तलाब की ओर गया था, इसी बीच गांव के ही कुलदीप यादव ने मेरे पुत्र को अचानक पकड़ लिया और हाथ बांधकर जबरन सुनसान स्थान पर खदान के किनारे ले गया और मेरे पुत्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विश्व स्तरीय एग्जीक्यूटिव लाउंज, यात्रियों को अब मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

Related Articles

Back to top button