Lead NewsNationalTOP SLIDER

BIG NEWS : अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का सुसाइड नोट मिला, जानें किसे बताया जिम्मेदार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई मंत्री श्रद्धांजलि देने पहुंचे

Lucknow : अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. नरेंद्र गिरि का सुसाइड नोट यूपी पुलिस के मिल गया है. इसमें उन्होंने आनंद गिरि का जिक्र करते हुए मोबाइल से किसी लड़की के साथ गलत काम करते हुए उन्हें बदनाम करने की बात कही है.

एबीपी न्यूज चैनल के मुताबिक सुसाइड नोट में नरेंद्र गिरि ने लिखा, ”आनंद गिरि के कारण मैं विचलित हो गया. हरिद्वार से ऐसी सूचना मिली है कि कम्प्यूटर के माध्यम से, मोबाइल से किसी लड़की के साथ गलत काम करते हुए मेरी फोटो लगाकर बदनाम करेगा.” अभी इस सुसाइड नोट का एक अंश सामने आया है.

इसे भी पढ़ें:ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक को दिल्ली HC से झटका, ED के समन पर रोक लगाने से इनकार

उप मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार हर तरह की जांच के लिए तैयार

उधर, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या के मामले की सीबीआई जांच की मांग पर मंगलवार को कहा कि सरकार इस मामले की हर तरह की जांच के लिए तैयार है.

यहां श्रीमठ बाघंबरी गद्दी में महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने आए मौर्य ने कहा,” अभी दो दिन पहले ही मैं महंत जी का आशीर्वाद लेने आया था.. मुझे पता नहीं था कि आज मुझे श्रद्धांजलि देने के लिए आना पड़ेगा.”

इसे भी पढ़ें:सीएम नीतीश ने बांका में मंदार पर्वत के लिए किया रोपवे का उद्घाटन, कहा- पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र का होगा विकास

सीबीआई जांच की हो रही मांग

उन्होंने इस कथित आत्महत्या की सीबीआई जांच की मांग पर कहा कि इस मामले की जिस भी प्रकार की जांच की जरूरत पड़ेगी, सरकार वह जांच कराएगी और जो भी दोषी हैं, वे बचने नहीं पाएंगे.

उन्होंने कहा कि जांच की दृष्टि से पुलिस द्वारा या सीबीआई द्वारा, जो भी जांच जरूरी होगी, वह करायी जाएगी. श्रीमठ बाघंबरी गद्दी पहुंचे कानून मंत्री बृजेश पाठक ने मौर्य के बयान पर हामी भरी और कहा कि इस घटना से पूरा संत समाज भी बहुत आहत है और जांच को लेकर संतों की जो भी मांग होगी, सरकार पूरा करेगी.

इसे भी पढ़ें: 2518 ग्राम पंचायतों में ‘ग्रामीणों की आस, मनरेगा से विकास’ अभियान चलेगा

अखिलेश यादव कर रहे हैं राजनीति

राज्य के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने की सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मांग पर कहा कि अखिलेश यादव राजनीति कर रहे हैं. भले ही उनका यह पेशा है, लेकिन आज के इस मौके पर यह शोभा नहीं देता.

उन्होंने कहा, ”इस घटना के हुए अभी चौबीस घंटे नहीं हुए हैं, लेकिन वह (अखिलेश) अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का कार्य कर रहे हैं. उन्हें महंत जी के पार्थिव शरीर का दर्शन कर श्रद्धांजलि देकर चले जाना चाहिए था.”

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने श्रीमठ बांघमरी गद्दी में महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, इलाहाबाद की सांसद रीता बहुगुणा जोशी, फूलपुर की सांसद केशरीदेवी पटेल, नगर की महापौर अभिलाषा गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों ने महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि अर्पित की.

इसे भी पढ़ें :झामुमो ने लगाया आरोप, कहा- जातिगत जनगणना और सरना धर्म कोड पर भाजपा की मंशा ठीक नहीं

Related Articles

Back to top button