
Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के पाम रेस्टोरेंट के पास अपराधियों ने विक्की से एक लाख रुपये की छिनतई कर ली. रुपये छीनने के बाद वे फरार हो गये. विक्की रातू थाना क्षेत्र के कमड़े का रहनेवाला है. विक्की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से एक लाख रुपये निकाल कर अपने घर जा रहा था. लेकिन इसी बीच अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. इस मामले में विक्की ने रातू थाना में दो संदिग्ध आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
रातू थाना प्रभारी आभास ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस काम कर रही है. रातू थाना प्रभारी आभास ने कहा कि आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की पहचान की जायेगी.
इसे भी पढ़ें:ICC Women’s Ranking: भारतीय कप्तान मिताली राज फिर से No.1 , स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को भी फायदा
हाल के दिनों में रातू थाना क्षेत्र में कई छिनतई की घटनाएं घट चुकी हैं इसके बावजूद पुलिस छिनतई जैसे मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है.
आपको बता दें कि 3 अगस्त 2021 को रातू थाना क्षेत्र के फन कैसल पार्क के पास एक महिला से बाइक सवार दो उच्चकों ने चेन की छिनतई कर ली थी.
इस संबंध में महिला ने रातू थाना में प्राथमिकी करायी लेकिन पुलिस आज तक इन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.
इसे भी पढ़ें:रिम्स से भागे कैदी को पुलिस 48 घंटे बाद भी नहीं ढूंढ़ पायी, टेक्निकल सेल का ले रही मदद




