Ramgarh

रामगढ़ : विधायक ममता देवी ने रजरप्पा मंदिर में की पूजा अर्चना

Ramgarh : विधायक ममता देवी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रजरप्पा मंदिर पहुंची, जहां मंदिर के पुजारी छोटू पंडा ने उन्हें पूजा अर्चना करायी. इस दौरान रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के द्वारा शुभाशीष पंडा ने विधायक ममता देवी को चुनरी व रजरप्पा मंदिर के प्रतीक चित्र मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

विधायक ममता देवी ने कहा कि क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की मां भगवती से कामना की. साथ ही कहा कि पिछले कई माह से रजरप्पा मंदिर बंद था, जिस कारण श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में काफी कठिनाई हो रही थी.

मौके पर समाजसेवी बजंरग महतो ,  सुषमा महतो , सुधीर मंगलेश ,शेखर पटवा , लक्षमण महतो , रामविनय महतो , पवन केवट , उतम कुमार ,  रविकांत महतो , प्रदीप महतो , प्रकाश महतो , गौरीशंकर महतो आदि मौजूद थे.

 

इसे भी पढ़ें : लघु कथा गोष्ठी में कवियों ने व्यंग्य के माध्यम से प्रजातंत्र पर किया प्रहार

Related Articles

Back to top button