
Ranchi : मुख्यमंत्री आवास सीएम हेमन्त सोरेन से बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने औपचारिक मुलाकात की. उनके साथ राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद रहे. इस दौरान तेजस्वी ने राज्य सरकार के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. सबों ने कोरोना काल से लेकर अब तक केंद्र सरकार के स्तर से मिले सहयोग पर आंशिक चर्चा की. तेजस्वी ने निराशा जताते हुए कहा कि केंद्र ने राज्य को अब तक अपेक्षित सहयोग नहीं दिया है.
इसे भी पढ़ें : नवंबर में कोसी क्षेत्रीय मिथिला मित्र मंडल का प्रांतीय सम्मेलन, रांची में जुटेंगे मैथिलभाषी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात के क्रम में तेजस्वी ने ठाकुर को नयी जिम्मेदारी के लिये शुभकामनाएं दीं. उम्मीद जतायी कि राजेश ठाकुर अपने नेतृत्व में झारखंड में कांग्रेस को नयी उंचाईयों पर ले जायेंगे. साथ ही तेजस्वी ने उनके साथ झारखंड में यूपीए की और प्रभावी भूमिका, जनहित के मुद्दों पर भी बात की. इस दौरान ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा चली.
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, युवा नेता @yadavtejashwi भाई से आवास में मुलाकात हुई। pic.twitter.com/gcK9uoPwLZ
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 19, 2021
गौरतलब है कि तेजस्वी यादव दो दिवसीय दौरे पर 18 सितंबर को रांची पहुंचे हैं. रविवार को वे प्रदेश राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी को झारखंड में और बेहतर करने का मंत्र देंगे.




