
Ranchi: झारखंड रियल इस्टेट रेगुलेटरी आथोरिटी (झारेरा) बिल्डर्स पर सख्त हो गया है. वहीं आफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले बिल्डर्स को भी अब आनलाइन डॉक्यूमेंट जमा कराने को कहा गया है. इतना ही नहीं 30 सितबंर तक रजिस्ट्रेशन से जुड़े कागजात आनलाइन अपलोड करने का आदेश दिया गया है जिससे कि रेरा के पास सभी प्रोजेक्ट की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध हो.
इसके बावजूद अबतक केवल एक बिल्डर ने ऑफलाइन से ऑनलाइन कराने में इंटरेस्ट दिखाया है. रेरा में 589 प्रोजेक्ट आफलाइन रजिस्टर्ड है जिन्हे प्रोजेक्ट से जुड़े पेपर के साथ आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना है.
इसे भी पढ़ें:हाथियों के मौत की मामला: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा- जानवरों को जंगल में वापस लाने के लिए क्या कार्य योजना है
रेरा ने कराया रिमाइंड
रेरा ने बिल्डर्स को आफलाइन से ऑनलाइन कराने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया है. इसके बाद भी अबतक केवल एक प्रोजेक्ट ऑफलाइन से ऑनलाइन हो पाया है. अब रेरा ने बिल्डर्स को इसके लिए फिर से रिमाइंडर दिया है कि जल्द से जल्द अपना प्रोजेक्ट आनलाइन करा ले.
वहीं इसके लिए रेरा की वेबसाइट पर लिंक भी दिया गया है. किसी भी तरह की तकनीकी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 9386308063 जारी किया है.
इसे भी पढ़ें:झारखंड : सत्र शुरू करने में फिर पिछड़ा बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, JCECEB ने अब तक शुरू नहीं की एडमिशन प्रक्रिया




