
Koderma. कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदरवा चितरपुर में खेत में मक्का, भिंडी तोड़ने करने के दौरान मधुमक्खी के काट लेने से पांच लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान रीना देवी (35 वर्ष, पिता गंगो साव), बसंती देवी (45 वर्ष, पिता शंकर साव), लक्ष्मी देवी (उम्र 25 वर्ष, पिता संतोष साव), रवि कुमार (उम्र 20 वर्ष, पिता छोटन साव), मुंशी सिंह (उम्र 30 वर्ष, पिता तालो सिंह) सभी एक ही परिवार इंदरवा चितरपुर के निवासी हैं.
परिजनों से पूछे जाने पर बताया कि 10 बजे सुबह वे अपने खेत में मक्का, सब्जी तोड़ने जा रहे थे. रास्ते में झाड़ी किनारे मधुमक्खी का छत्ता था. इसी बीच मधुमक्खियों ने उनपर धावा बोल दिया. जिसमें पांच लोग घायल हो गए. आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : टी20 वर्ल्ड कप के बाद होनेवाला टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा स्थगित, जानिए क्या है वजह




