
Ranchi: रांची में एक पुलिस जवान नवीन कच्छप द्वारा अपनी ही प्रेमिका पर गोली चलाने के बाद से ही यह सवाल सबके जेहन है कि उसने गोली क्यों चलाई थी. पुलिस की पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है. सिपाही नवीन ने बताया है कि प्रेमिका से वह बेहद प्यार करता था लेकिन वह उसे धोखा दे रही थी. प्रेमिका सिपाही नवीन कच्छप से शॉपिंग के नाम पर काफी खर्च करती थी. सिपाही ने बताया कि उसकी प्रेमिका का अफेयर किसी और लड़के के साथ था.
इसे भी पढ़ेंःCM हेमंत को भोजपुरी, मगही से झारखंड के बिहारीकरण का डर, भाजपा ने कहा-पूरे समाज को अपमानित करने पर लगी सरकार
सिपाही नवीन को अपनी प्रेमिका पर शक था लेकिन पूछने पर प्रेमिका मना कर दे रही थी. शनिवार को सिपाही नवीन कच्छप ने अपनी प्रेमिका को दूसरे लड़के के साथ देख लिया था. इसी बात को लेकर प्रेमिका और सिपाही नवीन कच्छप में विवाद चल रहा था. नवीन कच्छप सुबह अपनी प्रेमिका को इस मामले को खत्म करने के लिए बुलाया था और इसी बीच सिपाही नवीन कच्छप ने अपनी प्रेमिका पर गोली चला दी थी. हालांकि, प्रेमिका बाल-बाल बच गई.
मालूम हो कि सोमवार की सुबह राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के धुमसा टोली में सिपाही नवीन कच्छप ने प्रेमिका पर गोली चलाई है. जिसके बाद पुलिस ने सिपाही को हिरासत में ले लिया है. पुलिस आरोपी सिपाही से पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ेंःमंत्री चम्पई सोरेन और पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी के बेटों के ड्राइवरों के बीच गाड़ी लगाने को लेकर हुई भिड़ंत
सिटी डीएसपी इस मामले की कर रहे हैं जांच
सिटी डीएसपी दीपक कुमार इस मामले की जांच कर रहे हैं. प्रारंभिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि सिपाही नवीन फ्रस्ट्रेशन का शिकार हो गया है. फ्रस्ट्रेशन की वजह से सिपाही नवीन कच्छप ने अपनी प्रेमिका पर गोली चला दी थी. रांची एसएसपी सुरेंद्र झा ने बताया कि इस मामले पर उचित कार्रवाई की जाएगी और सिटी डीएसपी जल्द ही इस मामले की रिपोर्ट तैयार करेंगे.




