BiharCrime News

दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार

Patna:  राजधानी  के दीघा थाना क्षेत्र के हरिपुर कालोनी में 25 वर्षीय विवाहिता रेणु देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई और फिर उसे फंदे से लटका दिया गया. घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर मॉडल से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो शादी से मुकरा

दीघा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दहेज हत्या के मामले में पति दीपक और सास गीता को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि घर के अन्य सदस्य मृतका के दो छोटे बच्चों को लेकर फरार हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद घर वालों ने इस वारदात को छिपाने की पूरी कोशिश की. घर वालों ने प्लान के तहत महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे से लटका दिया.  ताकि इस हत्या को किसी और दिशा में मोड़ दिया जाए लेकिन पुलिस के सामने घरवालों की साजिश बेनकाब हो गई. पुलिस ने इस मामले में पति दीपक और सास गीता को अरेस्ट कर लिया.

Related Articles

Back to top button