Lead NewsSports

भारत-इंग्लैंड मैनचेस्टर टेस्ट मैच रद्द, सीरीज में भारत 2-1 से आगे, विजेता पर फंसा पेंच

India Vs England, 5th Test Match : भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया है. सीरीज में कोरोना संक्रमण के मामले और न बढ़ जाए, इस वजह से बोर्ड ने यह फैसला लिया है. चौथे टेस्ट मैच तक टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही थी.

इसे भी पढ़ें : शहर में बेलगाम घूम रहे अपराधी, लगातार दूसरे दिन तड़तड़ाई गोलियां, आजादनगर में कंस्ट्रशन साइट पर फायरिंग

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी पांचवें टेस्ट मैच को रद्द किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा, ”बीसीसीआई के साथ चल रही बातचीत के बाद, ईसीबी पुष्टि करता है कि एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में आज से शुरू होने वाले इंग्लैंड और भारत के पुरुषों के बीच पांचवें टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया है. कोविड-19 मामलों की संख्या में और वृद्धि की आशंका की वजह से भारत एक टीम को मैदान में उतारने में असमर्थ है.”

इसे भी पढ़ें :  बहुचर्चित लव भाटिया अपहरण कांड में गवाही के लिए चंदन सोनार को लाया गया है रांची

बीसीसीआई अधिकारियों के बीच शुक्रवार को बैठक चल रही थी, लेकिन फिर बाद में पांचवें टेस्ट मैच को रद्द किए जाने का ही फैसला लिया गया.

दरअसल, चौथे टेस्ट मैच के समय ही भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री, बॉलिंग कोच भरत अरुण और फिल्डिंग कोच आर श्रीधर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इनकी रिपोर्ट के बाद भारतीय टीम का मेडिकल स्टाफ आइसोलेशन में चला गया था. उसके बाद असिस्टेंट फिजियो योगेश परमार के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई. हालांकि गुरुवार को सभी खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट किया गया और सूत्रों ने दावा किया कि सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है लेकिन भारतीय और इंग्लैंड टीम प्रबंधन के बीच शुक्रवार सुबह तक वार्ता होती रही.

बीते दिन टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों का कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच करवाई गई थी, जोकि निगेटिव आई थी. इसके बाद दोनों बोर्ड ने मैच को तय समय यानी शुक्रवार से शुरू करने पर ही सहमति जताई थी. लेकिन फिर हुई बोर्ड की बातचीत में आखिरी टेस्ट मैच को टालने का फैसला लिया गया. चौथे टेस्ट मैच तक टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही थी. हालांकि, अब पांचवें टेस्ट मैच को कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से रद्द कर दिया गया है. अगर विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया इस सीरीज पर कब्जा जमाती तो वह ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड, दोनों के खिलाफ सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बनते.

इसे भी पढ़ें :  पहली से आठवीं क्लास तक के स्कूल खोलने का प्रस्ताव भेजने से पहले, स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से विभाग को लेनी चाहिए थी राय

आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम ने ओवल में चौथे टेस्ट मैच में जीत दर्ज की थी. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में अपराजेय बढ़त भी ले ली थी. ओवल की पिच पर भारत ने 50 साल बाद टेस्ट मैच में जीत दर्ज की थी. इससे पहले भारत ने 1971 में इस पिच पर टेस्ट मैच जीता था. वहीं, पूरी सीरीज की बात करें तो इसमें पहला मैच बारिश के कारण ड्रा हो गया था. दूसरा टेस्ट लॉर्डस के मैदान पर हुआ जिसमें भारत ने शानदार जीत दर्ज की.

लॉर्डस के मैदान पर भी भारत की यह आज तक की तीसरी जीत थी. इसके बाद लीड्स के मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच भारत हार गई. चौथा टेस्ट ओवल में भारत जीतकर सीरीज में 2-1 से आगे हो चुकी थी. अब मैनचेस्टर में पांचवां टेस्ट खेला जाना था लेकिन मैच रद्द होते ही भारत की जीत के कयास लगने लगे. लेकिन इंग्लैंड की टीम ने शिकायत की है कि भारत के कहने पर यह टेस्ट मैच रद्द किया गया है. ऐसे में सीरीज किसने जीती, इस पर पेंच फंस गया है.

इसे भी पढ़ें :  झारखंड में नौ साल पहले प्लस टू हाई स्कूलों में नियुक्ति के लिए बनी नियमावली, पद ही सृजित नहीं तो कैसे मिलेंगे प्राचार्य

Related Articles

Back to top button