JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

Jharkhand Corona Update: 8 जिलों से 23 संक्रमित मिले, 13 सिर्फ रांची से

Ranchi: झारखंड के विभिन्न आठ जिलों से बुधवार को 24 घंटे में 23 कोरोना संक्रमित मिले हैं. पिछले एक सप्ताह से रोजाना संक्रमित पाये जाने वाले जिलों की संख्या चार-पांच रह रही थी. हालांकि, आठ में से पांच जिलों में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 1-1 है. सबसे अधिक 13 संक्रमित राजधानी रांची से मिले हैं. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम से तीन व पश्चिमी सिंहभूम से दो संक्रमित मिले हैं.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand विधानसभा में नमाज कक्ष: भाजपा को मिला सरयू का साथ, मगर रघुवर निशाने पर

नये संक्रमित मिलने के साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 348012 हो गई है. इनमें 342740 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं. बुधवार को 13 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. मालूम हो कि बुधवार को 23 संक्रमित मिले हैं. अच्छी बात यह है कि राज्य में कोरोना से मौत पर पूरी तरह से नियंत्रण है. सितंबर माह में एकमात्र मौत धनबाद में हुई है.

 

राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 139 रह गई है. यहां अच्छी बात यह है कि रांची व पश्चिमी सिंहभूम को छोड़कर अन्य जिलों में सक्रिय मरीजों की संख्या दस से कम रह गई है. पाकुड़, पलामू, रामगढ़, कोडरमा, गुमला, गोड्डा, गिरिडीह व दुमका में एक भी सक्रिय मरीज नहीं है. बोकारो, हजारीबाग, लातेहार, सिमडेगा जिले में 1-1 ही सक्रिय मरीज रह गये हैं.

Related Articles

Back to top button