
Ranchi : चान्हो चौक के समीप स्थित सिलागाई, रांची में केंद्र की पहल पर एकलव्य आवासीय विद्यालय बनना है. स्थानीय ग्रामीण इसका लगातार विरोध करने में लगे हैं. गुरुवार को भी ग्रामीणों खास कर सरना समुदाय के लोगों ने आपत्ति जतायी. दोपहर 12 बजे से ही वे एनएच पर बैठ गये. इसके चलते चान्हो चौक और आसपास का एरिया जाम हो गया. मौके पर पुलिस बलों के जवान पहुंच चुके हैं.
ग्रामीणों ने 24 अगस्त को भी इस स्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम में विरोध जताया था. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के हाथों जब इसका उद्घाटन हुआ था, उस दौरान विधायक बंधु तिर्की और पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर भी उपस्थित थीं.
इसे भी पढ़ें :शाहिद अफरीदी पर भड़कीं एक्ट्रेस माहिका शर्मा, कहा- तालिबानियों से बेटियों की शादी करने के बारे में सोच रहे होंगे
क्या है मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि सिलागाई शहीद वीर बुधु भगत का गांव है. यहां एकलव्य आवासीय विद्यालय नहीं बनने दिया जायेगा. अगर इसी नाम से इस स्कूल को बनाया जाना है तो किसी दूसरे जगह पर इसे ले जायें. बुधु भगत के गांव में एकलव्य स्कूल नहीं बनने दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें :इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पूछा- क्या धर्मनिरपेक्ष राज्य मदरसों की आर्थिक सहायता कर सकता है?




