Fashion/Film/T.VLead NewsNational

कमर्शियल एड में नजर आईं संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर, इम्प्रेस हुए करण जौहर

Desk: फिल्ममेकर करण जौहर ने संजय कपूर और महीप कपूर के बेटी शनाया कपूर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नूडल्स खाती हुईं नजर आ रही हैं. दरअसल, शनाया कपूर का यह पहला ऐड है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि शनाया बतौर मॉडल दिखाई दे रही हैं और वह एक बाउल में स्पैगेटी नूडल्स खा रही हैं, जिसके साथ उनका मुंह और बाल खराब हो रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें : तकनीकी कोर्सेस के सत्र में कहीं फिर न हो जाये देर, झारखंड कंबाइंड ने अब तक केवल चार परीक्षाओं का ही निकाला एप्लीकेशन

बता दें कि शनाया कपूर जिस ऐड में नजर आ रही हैं, वह एक हेयर स्ट्रेटनर का ऐड है. इस ऐड में शनाया ने रंग-बिरंगा खूबसूरत आउटफिट पहना हुआ है. कैमरे के लिए वह नूडल्स काफी अच्छी तरह खाती नजर आ रही हैं, लेकिन बाद में वह कांटे को बाउल से निकालकर फेंक देती हैं और हाथों से खाने लगती हैं. इस बीच शनाया अपने बालों पर भी नूडल्स गिरा लेती हैं.

करण जौहर ने शनाया का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ओह माय गॉड, शनाया कपूर, तुम्हारे बाल बहुत सुंदर दिख रहे हैं, लेकिन क्या तुम्हें यकीन है कि तुमने आज से वपहले कभी स्पैगेटी बाउल नहीं देखी? इन गेम के लिए शुक्रिया.” शनाया, महीप और संजय ने करण की इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी बनाई है. मालूम हो कि शनाया कपूर, करण की धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी का हिस्सा हैं.

इसे भी पढ़ें :  रामगढ़ : कुएं में मिला लापता युवक का शव, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Related Articles

Back to top button