
Sahibgang: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट के लैम्पस से किसानों का लगभग 1200 क्विंटल धान गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. जिससे लगभग 24 लाख रुपये का चूना सरकार लगा है. मामले का खुलासा तब हुआ जब किसान समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त से मिलकर धान की राशि नहीं मिलने की शिकायत की.
उपायुक्त ने मामले की जांच सदर एसडीओ हेमंत सती को सौंपा था. जांच रिपोर्ट में पाया गया कि जब लैम्पस का ताला तोड़ा गया तो धान नहीं के बराबर था. जांच में लैम्पस के सचिव अध्यक्ष और कॉपरेटिव रैंक के अधिकारी की संलिप्तता पाई गई है. एसडीओ की जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि इस मामले में लैम्पस के सचिव, अध्यक्ष और कोऑपरेटिव रैंक के अधिकारी की मिलीभगत है. उनपर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है, साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand News: उपायुक्तों के अधिकार में होगी कटौती, किराया विवादों का निपटारा करेंगे जज
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस फोर्स के साथ बरहेट लेम्पस का ताला तोड़ा गया तो पाया गया कि लैम्प्स में धान नहीं है. जब रजिस्टर की सूची से मिलाया गया तो सूची में धान का क्वांटिटी चढ़ा हुआ है लेकिन बरहेट से चावल मिल धान नहीं पहुंचा है ऐसी परिस्थिति में धान कहां गायब हो गया इसकी जांच चल रही है. जानकारी के अनुसार बरहेट के एक दर्जन बड़े किसानों को राशि का भुगतान नहीं हुआ है. 30 अप्रैल तक धान की खरीद हुई. 55 हजार क्विंटल लक्ष्य के विरुद्ध 47469 क्विंटल धान खरीदा गया. 772 किसानों ने धान लैम्पस-पैक्स में बेचा.
कहां कितने धान की खरीद (क्विंटल)
बाकुड़ी लैम्पस लि. 2496.95
बरहेट संताली 11820.00
बरहड़वा लैम्पस 7517.16
जामनगर पैक्स 2413.07
केलाबाड़ी लैम्पस 3022.52
मंडरो लैम्पस 841.29
पंचकठिया लैम्पस 1645.93
सकरीगली लैम्पस 1334.17
सकरोगढ़ लैम्पस 3083.76
शिवापहाड़ लैम्पस 7183.54
उधवा लैम्पस 6111.52
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Crime: पलामू में मछली चुराने के आरोप में युवक की पीट-पीट कर हत्या




