HEALTHJharkhandLead NewsRanchi

कहीं आपका डेंटिस्ट फर्जी तो नहीं, दांतों का इलाज कराने से पहले कर लें चेक

Ranchi: राजधानी रांची के अलावा राज्यभर में आप कहीं भी दांतों का इलाज कराने जा रहे है तो अलर्ट हो जाए. चूंकि ऐसे डेंटिस्ट लोगों की दांतों का इलाज कर रहे है जिनके पास रजिस्ट्रेशन ही नहीं है. इतना ही नहीं बिना रजिस्ट्रेशन ही लोगों की दांतों का इलाज कर बंपर कमाई भी कर रहे है. इसलिए डेंटल क्लिनिक में जाने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपका डेंटिस्ट कहीं अवैध रूप से क्लिनिक का संचालन तो नहीं कर रहा है. अगर उसका रजिस्ट्रेशन नहीं है तो आप तत्काल इसकी कंप्लेन डेंटल काउंसिल झारखंड को कर सकते हैं.

इसके बाद अवैध रूप से प्रैक्टिस कर रहे डेंटिस्ट पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं आन स्पॉट फाइन भी लगाया जाएगा. इतना ही नहीं उसकी डिग्री कैंसिल कर दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें:भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का बना कीर्तिमान, एक दिन में लगे एक करोड़ टीके, पीएम मोदी ने दी बधाई

कंप्लेन के लिए काउंसिल का नंबर जारी

बिना रजिस्ट्रेशन के डेंटल क्लिनिक चलाने वालों की अब खैर नहीं. ऐसे क्लिनिक संचालकों की पहचान व कार्रवाई के लिए डेंटल काउंसिल ऑफ झारखंड की ओर से अभियान शुरू कर दिया गया है.

इस अभियान के तहत जिस डेंटल क्लिनिकों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा उनपर ऑन दि स्पॉट जुर्माना लगाया जाएगा. इसके लिए काउंसिल ने हेल्पलाइन नंबर 8271247692 भी जारी कर दिया है.

वहीं काउंसिल के इमेल आइडी [email protected] पर भी लोग कंप्लेन कर सकते है. चूंकि डेंटिस्ट को अपने क्लिनिक के बाहर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लगाना है जिसे इलाज के लिए आने वाले लोगों को साफ दिखाई दे.

इसे भी पढ़ें :रांची में जुमार पुल से लटका मिला रिटायर्ड सीसीएल कर्मी का शव, मौत की वजह पर सस्पेंस

वार्निंग के बाद भी नहीं हो रहे गंभीर

डेंटिस्ट की पढ़ाई पूरी करने के बाद डेंटल क्लीनिक संचालन के लिए डेंटल काउंसिल झारखंड में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. इसके बावजूद धड़ल्ले से बिना रजिस्ट्रेशन के डेंटल क्लीनिक का संचालन हो रहा है.

वहीं काउंसिल की ओर से बार-बार वार्निंग के बाद भी डेंटिस्ट रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर गंभीर नहीं है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अबतक राज्य में 770 डेंटिस्ट ने ही काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराया है.

जबकि राजधानी में ही 500 से अधिक डेंटल क्लिनिक चल रहे है. बताते चलें कि बिना रजिस्ट्रेशन के डेंटल क्लीनिक के संचालन पर सरकार ने रोक लगा दी है.

इसे भी पढ़ें :GOOD NEWS : 50 फीसदी छात्र क्षमता के साथ जल्द खुलेंगे नवोदय विद्यालय

अबतक 770 ने कराया रजिस्ट्रेशन

रिम्स के डेंटल कॉलेज बिल्डिंग में ही डेंटल काउंसिल ऑफ झारखंड का ऑफिस बनाया गया है. जहां से कोई भी रजिस्ट्रेशन फार्म लेकर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है. राज्य भर से अबतक 770 लोगों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है.

जिससे साफ है कि बिना रजिस्ट्रेशन के प्रैक्टिस कर रहे डेंटिस्ट को कार्रवाई का कोई डर नहीं है. डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ सुशील कुमार की माने तो दांतों का इलाज काफी सेंसिटिव होता है.

ऐसे में इलाज में अगर कोई गड़बड़ी हो जाए तो उसकी जिम्मेवारी कौन लेगा. इसलिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है ताकि गड़बड़ी होने पर उस डेंटिस्ट पर एक्शन लिया जा सके.

इसे भी पढ़ें :अमेरिकी सेना का बदला, अफगानिस्तान में ISIS-K के ठिकानों में ड्रोन से एयर स्ट्राइक

Related Articles

Back to top button