GiridihHEALTH

दवाइयों का स्टॉक और 10 लाख का फंड, फिर भी गिरिडीह सदर अस्पताल के मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ती है दवा

प्राइवेट कंपनियों से टेंडर कराकर दवा खरीदता है सदर अस्पताल

Manoj Kumar Pintu

Giridih: एक तरफ राज्य सरकार हर साल जीवन रक्षक दवाइयों का एक बड़ा स्टॉक सदर अस्पताल के स्टॉकिस्ट को उपलब्ध कराती है, दूसरी तरफ हर साल लाखों रुपये फंड यही राज्य सरकार सदर अस्पताल के मद में दवाइयों को क्रय करने के लिए देती. इसके बाद भी हकीकत यह है कि चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु स्वास्थ इकाई में गर्भवती और नवजात बच्चों के लिए जीवन रक्षक दवाइयां परिजनों को बिचैलियों के माध्यम से शिशु स्वास्थ इकाई के मेन गेट के बाहर एक प्राइवेट दवा दुकान से खरीदनी पड़ रही है.

दूसरी तरफ, यही हालात सदर अस्पताल का भी है जहां मामूली बीमारी का इलाज कराने आए मरीजों की बात करें. या फिर अस्पताल में भर्ती मरीजों की, इन मरीजों को भी कई मंहगी दवाइयां बाहर की दवा दुकानों से ही खरीदनी पड़ रही हैं. कमोवेश, ऐसे हालात शुरू से ही बने हुए हैं.

वैसे अस्पताल प्रबंधन सूत्रों की मानें तो इस साल हालात देखते हुए राज्य सरकार ने गिरिडीह सदर अस्पताल को 10 लाख का फंड प्राइवेट एजेंसियों से दवा खरीदने के लिए उपलब्ध कराया है, जिसके टेंडर की प्रकिया चल भी रही है. अस्पताल प्रबंधन सूत्रों की मानें तो टेंडर में कई कंपनियों ने हिस्सा लिया है. इनमें गिरिडीह के पारसनाथ इंटरप्राईजेज तो रांची की बीके ड्रग और जमशेदपुर की केके फार्मा समेत कई कंपनियां शामिल हैं. इन कंपनियों की ओर से अपनी दर का कोटेशन भी ऑनलाइन करते हुए टेंडर में हिस्सा ले चुके है.

इसे भी पढ़ें – राजेश ठाकुर बने झारखंड कांग्रेस के नये अध्यक्ष, बंधु, गीता, जलेश्वर व शाहजादा कार्यकारी अध्यक्ष

लेकिन बड़ा सवाल यही है कि जब एक साल के भीतर राज्य सरकार दवाओं का स्टाक भेजती है और प्राइवेट कंपनियों से दवाओं को खरीदने का फंड तक दिया जाता है. तो फिर शिशु स्वास्थ इकाई और सदर अस्पताल में इलाज कराने आएं मरीजों को बाहर से दवा खरीदना ही क्यों पड़ता है.

वैसे मामले की जानकारी जब लेने का प्रयास किया गया, तो अस्पताल के कई कर्मी अलग-अलग तर्क देते नजर आए. लेकिन एक हकीकत यह भी है कि अस्पताल और शिशु स्वास्थ इकाई में प्रतिनियुक्त चिकित्सकों द्वारा मरीजों को मंहगी दवाई लिखी जाती है. जबकि प्राईवेट कंपनियों से सदर अस्पताल प्रशासन गर्भवती महिलाओं को देने के लिए विटामिन, आयरन, कैल्शियम, एंटीबॉयोटिक जैसे दवाई आपूर्ति करते हैं. जबकि सदर अस्पताल में ही मरीजों को एंटीबायोटिक, लूजमोशन, गैस, मामूली रुप से उल्टी, सर्दी, कृमिनाशक, खांसी, विटामिन, खुजली और सर्पदंश से सुरक्षित करने तक ही दवाईयां कंपनियों द्वारा आपूर्ति की जाती है.

वैसे एक सच्चाई ये भी है कि इन बीमारियों से बचाव को लेकर भी चिकित्सक मंहगी दवाई ही मरीजों को लिखते है. इसके बाद कई बीमारी ब्लड शुगर, बीपी के दवाईयों को खरीदने के लिए मरीजों को बाहर की और ही रुख करना पड़ता है.

इसे भी पढ़ें – बिहार व झारखंड के दर्जनों आपराधिक मामलों में शामिल चार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button