Dhanbad

धनबाद : 6 माह से पोषण सखियों को नहीं मिल रहा मानदेय, भूख हड़ताल की चेतावनी

Dhanbad : आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत पोषण सखियों को पिछले 6 महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. मानदेय की भुगतान की मांग को लेकर झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ के बैनर तले पोषण सखियों ने मंगलवार को डीसी संदीप कुमार से मुलाकात की. डीसी ने भुगतान को लेकर पहल करने का आश्वासन दिया है. इधर पोषण सखी के प्रदेश अध्यक्ष सोनी पासवान ने मानदेय भुगतान नहीं होने पर भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी सरकार और प्रशासन को दी है.

इसे भी पढ़ें :उद्धव पर विवादित बयान : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत में

सोनी पासवान ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत पोषण सखियों को 3 हजार का मानदेय सरकार की ओर से भुगतान किया जाता है. लेकिन पिछले 6 महीनों से यह भुगतान नहीं किया गया. जिस कारण पोषण सखियों के परिवार की स्थिति काफी दयनीय हो गयी है.

सोनी पासवान ने कहा कि मानदेय भुगतान की मांग डीसी से मिलकर की गयी है. डीसी के द्वारा पहल करने का आश्वासन भी दिया गया. उन्होंने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन पोषण सखियों के मानदेय का भुगतान नहीं करती है तो सभी प्रखंडो की पोषण सखी रणधीर वर्मा चौक पर भूख हड़ताल करेंदे. इसके लिए 10 दिनों का अल्टीमेटम प्रशासन को दिया है.

इसे भी पढ़ें : एक महीने के अंदर होगी सभी बैकलॉग विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा, मिलेगा पेपर क्लियर करने का मौका

Related Articles

Back to top button